देश की खबरें | गड्ढे में मिला किशोर का शव : हत्या का मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेवती थानाक्षेत्र में एक किशोर की कथित रूप से हत्या कर शव को गड्ढे में फेंकने का मामला सामने आया है ।
बलिया (उप्र), एक अगस्त रेवती थानाक्षेत्र में एक किशोर की कथित रूप से हत्या कर शव को गड्ढे में फेंकने का मामला सामने आया है ।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजय यादव ने शनिवार को बताया कि रेवती थानाक्षेत्र के गायघाट गांव में शुक्रवार देर शाम राघवेंद्र सिंह (15) का शव पाया गया।
उन्होंने बताया कि मृतक के पिता उपेंद्र सिंह की शिकायत पर ग्राम प्रधान विजय प्रताप सिंह सहित पांच व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की हत्या, बलवा व शव गायब करने के आरोप की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह रेवती-सहतवार मार्ग पर शव को रखकर दो घंटे तक चक्का जाम लगाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एएसपी ने बताया कि लापरवाही बरतने के लिए थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है ।
यादव ने बताया कि मामले के पीछे पुरानी रंजिश बतायी जा रही है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सं अमृत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)