UP: आम और चावल चोरी के आरोप में किशोर की पीट-पीट कर हत्या, 4 लोगों पर केस दर्ज
वाराणसी में कथित तौर पर आम और चावल की चोरी करने के आरोप में कुछ लोगों ने 14 वर्षीय दलित किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है,
वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 5 अगस्त: जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के सुइलरा गांव में कथित तौर पर आम और चावल की चोरी करने के आरोप में कुछ लोगों ने 14 वर्षीय दलित किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मृतक किशोर के पिता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है. तमिलनाडु दलित ट्रिपल मर्डर केस: 27 दोषियों को उम्रकैद की सजा
हालांकि कपसेठी थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि किशोर के शव के पोस्टमार्टम में कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं और उसकी मृत्यु बीमारी से होने की बात सामने आयी है. मृतक विजय कुमार गौतम के पिता पप्पू राम द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, विजय कुछ दिन पहले गांव के ही गुड्डू सिंह की किराना की दुकान पर गया था. उसमें कहा गया है, वहां गुड्डू सिंह, पखण्डू सिंह, सौरभ सिंह और शिवम सिंह ने विजय पर आम और चावल की चोरी का आरोप लगाते हुए उसे काफी मारा पीटा और किसी से इस बात की शिकायत करने पर और मारने पीटने की धमकी दी.
तहरीर के अनुसार, घटना के दिन ही आरोपी सौरभ सिंह ने डायल 112 पर कॉल कर के पुलिस को बुलाया और पुलिसकर्मियों ने विजय से चोरी के बदले 400 रुपये काभुगतान करवाया और सभी को समझा बुझाकर चले गए. तहरीर में कहा गया है कि विजय को काफी अंदरूनी चोटें आयी थी जिसकी वजह से उसे 31 जुलाई को लोहता स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2022 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

