देश की खबरें | मध्य दिल्ली में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, दो नाबालिग लड़के हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 16 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात जून मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 16 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 14 और 15 साल की उम्र के दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को पकड़ा गया और उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वालसन ने कहा, ‘‘तालीवालान बस्ती में दुर्गा मंदिर के पास बेहोश और खून से लथपथ पड़े लड़के के बारे में एक पीसीआर कॉल के जरिए दो जून को जानकारी मिली थी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसने नाबालिग पीड़ित को गंभीर रूप से घायल पाया। पीड़ित को आरएमएल (राम मनोहर लोहिया) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि वह और पीड़ित घर लौट रहे थे तभी दो अज्ञात लड़के अचानक पीछे से आए और 16 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला करने के बाद मौके से भाग गए।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिगों को बृहस्पतिवार को जीवन माला अस्पताल के पास से पकड़ा गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान किशोरों ने घटना में अपनी संलिप्तता की बात कबूल कर ली। अपराध में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू पास के एक पार्क से बरामद किया गया।’’

उन्होंने बताया कि हमले का मकसद जानने के लिए आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज