एजेंसी न्यूज

अंबाला में बोतल का ढक्कन गले में फंसने से किशोर की मौत

अंबाला में बोतल का ढक्कन गले में फंस जाने के कारण 15 वर्षीय किशोर की दम घुटने से मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

अंबाला में बोतल का ढक्कन गले में फंसने से किशोर की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

अंबाला,21 मई : अंबाला में बोतल का ढक्कन गले में फंस जाने के कारण 15 वर्षीय किशोर की दम घुटने से मौत हो गयी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अंबाला कैंट में डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले यश के तौर पर की गयी है. वह कक्षा 11वीं का छात्र था.

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को यश की बहन कोल्ड ड्रिंक की बोतल का ढक्कन खोल रही थी,लेकिन वह उसे खोल नहीं पायी और उसने अपने भाई को बोतल खोलने को दी. उन्होंने बताया कि इसके बाद यश ने अपने दांतों से ढक्कन खोलने की कोशिश की जो निकलकर उसकी श्वासनली में फंस गया. यह भी पढ़ें : हैदराबाद में एक और ऑनर किलिंग, सरेआम चाकू से मारकर की शख्स की हत्या

यश ने परिवार ने ढक्कन निकालने की कोशिश की लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया,लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2022 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).