एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में किशोर ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा जिले में 16 वर्षीय लड़के ने कथित रूप से घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में किशोर ने आत्महत्या की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोटा, 11 अगस्त राजस्थान के कोटा जिले में 16 वर्षीय लड़के ने कथित रूप से घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना सोमवार देर रात यहां नयापुरा इलाके में हुई।

यह भी पढ़े | मणिपुर में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.0 मापी गई: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नयापुरा थाने के सर्कल निरीक्षक भवानी सिंह ने बताया कि किशोर ने उस समय कथित रूप से आत्महत्या की जब परिवार के सदस्य घर में नहीं थे।

सिंह ने कहा कि परिवार के सदस्य जब घर लौटे तो लड़के का शव छत के पंखे से लटका मिला, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | COVID-19 Care & Precautions: नहीं खत्म हुया है कोरोना वायरस का कहर, हर कदम पर बरतें एहतियात.

उन्होंने कहा कि लड़का नौवीं कक्षा में पढ़ता था। कथित आत्महत्या के पीछे का कारण नहीं पता चल पाया है क्योंकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अधिकारी ने कहा कि शव परिवार को सौंपकर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2020 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).