दिल्ली के जहांगीरपुरी में किशोर ने 36 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारी
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीपुरी इलाके में एक किशोर ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित रूप से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि इस मामले के संबंध में चार किशोरों को पकड़ा गया है.
नयी दिल्ली, 16 जुलाई : उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीपुरी इलाके में एक किशोर ने 36 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित रूप से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि इस मामले के संबंध में चार किशोरों को पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि जहांगीरपुरी के एच-4 ब्लॉक में जावेद नामक एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घायल को बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे एक अन्य अस्पताल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि गोली लगने से जावेद की दाईं आंख में चोट आई है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) ऊषा रंगनानी ने कहा कि जावेद के अनुसार शाम करीब पौने पांच बजे वह एच-3 ब्लॉक के पार्क के पास था, तभी उसके जानने वाले तीन किशोर वहां आए और उनमें से एक ने उसके चेहरे पर गोली मार दी. यह भी पढ़ें : विशाल भारद्वाज की ‘कुत्ते’ चार नवंबर को होगी रिलीज
पुलिस उपायुक्त ने कहा गोली मारने के बाद वे तीनों भाग गए. उन्होंने बताया कि पीड़ित की हालत स्थिर है. उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में जहांगीरपुरी थाने में 'हत्या के प्रयास' के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है और चार किशोरों को पकड़ा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2022 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

