देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर किशन रेड्डी ने प्रधानमंत्री, अमित शाह को धन्यवाद दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए जी. किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
हैदराबाद, सात जुलाई केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए जी. किशन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
सिकंदराबाद से सांसद ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। पहले वह भाजपा में महत्वपूर्ण पदों पर थे।
उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। मैं उनके और लोगों की उम्मीदों पर खतरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।’’
उन्होंने दिशानिर्देश एवं समर्थन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा का भी आभार जताया।
उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी दो रणनीति है -- नरेंद्र मोदी जी का हाथ मजबूत करना ताकि नए भारत के निर्माण के उनके सपनों में योगदान कर सकूं। मैं तेलंगाना के विकास में सक्रिय रूप से योगदान करूंगा ताकि हमारे शहीदों की आकांक्षाओं, विजन और सपने पूरे किए जा सकें।’’
रेड्डी को तेलंगाना के सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र से 2019 में सांसद चुना गया था। वह तेलंगाना और अविभाजित आंध्रप्रदेश में तीन बार विधायक और भाजपा विधायक दल के नेता रहे।
वह अविभाजित आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में भाजपा के राज्य अध्यक्ष रहे। रेड्डी 1980 में भाजपा में शामिल हुए थे और युवा कार्यकर्ता के तौर पर अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने अलग तेलंगाना राज्य बनाने के आंदोलन में भी भूमिका निभाई थी।
रेड्डी तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिला के रहने वाले हैं और 1960 में मध्यवर्गीय किसान परिवार में उनका जन्म हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2021 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

