कोलकाता, 21 सितंबर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में किरीटेश्वरी गांव को केंद्र द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चयनित किया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गांव ने 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 795 आवेदनों में से यह सम्मान हासिल किया।
बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में किरीटेश्वरी को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना है। यह चयन सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतिस्पर्धा, 2023 में हुआ जिसमें 31 राज्यों/केंद्र प्रशासित प्रदेशों से 795 आवेदन मिले।’’
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रालय नयी दिल्ली में 27 सितंबर को एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार देगा।
उन्होंने कहा, ‘‘पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार नयी दिल्ली में पुरस्कार वितरित करेगा। मैं गांव के लोगों को बधाई देती हूं। जय बांग्ला।’’
अपने रमणीय सौंदर्य के अलावा किरीटेश्वरी मंदिर गांव में प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, जो 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY