एजेंसी न्यूज

किरीट सोमैया की पत्नी ने शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ मानहानि की शिकायत दाखिल की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने बुधवार को यहां एक अदालत में शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की है.

किरीट सोमैया की पत्नी ने शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ मानहानि की शिकायत दाखिल की
Kirit-Somaiyaम

मुंबई, 18 मई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) की पत्नी मेधा सोमैया ने बुधवार को यहां एक अदालत में शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की है. राउत ने उन पर ‘‘100 करोड़ रुपये के शौचालय घोटाले’’ में शामिल रहने का आरोप लगाया है. मेधा ने सीवरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल अपनी शिकायत में कहा कि पिछले महीने राउत द्वारा लगाये गये आरोप निराधार और अपमानजनक प्रकृति के हैं.

भाजपा के पूर्व सांसद सोमैया की पत्नी ने कहा कि वह 15 और 16 अप्रैल की खबरें देखकर चकित रह गयीं कि राउत ने उन पर और उनके पति पर मीरा भायंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र वाले इलाके में कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रख-रखाव को लेकर 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल रहने का आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने ऐसे हालात पैदा किए कि राजीव गांधी का हत्यारा रिहा हो गया: कांग्रेस

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘मीडिया के सामने दिये गये आरोपी के बयान मानहानि करने वाले हैं. आम जनता के सामने मेरी छवि को खराब करने के लिए बयान दिये गये.’’ मेधा सोमैया ने अदालत से अनुरोध किया कि राउत को नोटिस जारी किया जाए और उनके खिलाफ मानहानि की कार्यवाही शुरू की जाए.

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2022 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).