देश की खबरें | किरीट सोमैया को कोल्हापुर जाने से रोका गया, शिवसेना और भाजपा के बीच वाद-विवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सोमवार को दावा किया कि कोल्हापुर जाते समय पुलिस ने उन्हें महाराष्ट्र के सातारा जिले के कराड़ में ही रोक दिया।

पुणे (महाराष्ट्र), 20 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सोमवार को दावा किया कि कोल्हापुर जाते समय पुलिस ने उन्हें महाराष्ट्र के सातारा जिले के कराड़ में ही रोक दिया।

उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के सोमैया के आरोपों के बाद जिला अधिकारियों ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए उन्हें कराड़ में रोका।

कोल्हापुर जाने से रोके जाने के बाद सोमैया ने कराड़ में संवाददाताओं से कहा कि इससे पहले रविवार की रात मुंबई पुलिस ने उन्हें कोल्हापुर के लिए ट्रेन में सवार होने से रोका था और उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुयी थी ।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि वह जल्द ही कोल्हापुर के कागल जाएंगे और मंत्री के खिलाफ कथित अनियमितताओं को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। मुशरिफ इसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुये सत्तारूढ़ शिवसेना ने आरोप लगाया कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करना चाहती है जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मंत्रियों द्वारा पद का दुरुपयोग करने और भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया।

कुछ दिन पहले सोमैया ने ग्रामीण विकास मंत्री एवं कोल्हापुर जिले के कागल से विधायक मुशरिफ पर भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने तथा रिश्तेदारों के नाम पर ‘बेनामी’ संपत्ति रखने का आरोप लगाया था। मुशरिफ ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

कोल्हापुर जाने के लिए रविवार रात मुंबई में महालक्ष्मी एक्सप्रेस में सवार हुए सोमैया ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘ पुलिस ने मुझे कराड में निषेधाज्ञा के तहत रोका।’’

कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकावड़े ने ‘पीटीआई-’ को बताया था कि जिला पुलिस की एक टीम कराड पहुंची और सोमैया को कराड रेलवे स्टेशन पर रोका गया और (निषेधात्मक) आदेश की एक प्रति दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू