देश की खबरें | किरेन रीजीजू ने अरुणाचल प्रदेश में विकास संबंधी परियोजनाओं की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में सड़कों के निर्माण, 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' तथा दूरसंचार क्षेत्र में सुधार की प्रगति को लेकर एक बैठक की और परियोजना पूरी होने के बाद निगरानी प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।
ईटानगर, 18 जुलाई केन्द्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में सड़कों के निर्माण, 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' तथा दूरसंचार क्षेत्र में सुधार की प्रगति को लेकर एक बैठक की और परियोजना पूरी होने के बाद निगरानी प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।
विज्ञप्ति के मुताबिक केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री रीजीजू ने अपने गृह राज्य में परियोजनाओं को समय पर पूरा किए जाने और ऐसे कदमों के लिए नियमित ‘फीडबैक’ पर भी जोर दिया।
इस समीक्षा बैठक में सीमा सड़क संगठन, दूरसंचार विभाग और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में रीजीजू को 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम', राज्य में सड़क निर्माण संबंधी बुनियादी ढांचे के निर्माण की प्रगति और दूरसंचार सुधार के बारे में ताजा जानकारी प्रदान की गयी।
अधिकारियों ने परियोजनाओं, उनकी मौजूदा प्रगति और अनुमानित समापन तिथियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
इस बैठक के बाद रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘ पूर्वोत्तर भारत में 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम', सड़क बुनियादी ढांचे और टेलीफोन कनेक्टिविटी की प्रगति की समीक्षा के लिए सीमा सड़क संगठन, टेलीकॉम और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इन योजनाओं की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)