राजस्थान के भीलवाड़ा में किराना दुकान के मालिक की चाकू मारकर हत्या
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मंगरूप थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक किराना दुकान के मालिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
जयपुर, 13 जुलाई : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मंगरूप थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को एक किराना दुकान के मालिक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. थाना प्रभारी मोती लाल ने बताया कि 35 वर्षीय संजय सोमानी और राहुल रैगर कार से पास के एक स्थान जा रहे थे. सोमानी कार खुद चला रहे थे और राहुल बगल वाली सीट पर बैठे थे.
जब कार कस्बे से बाहर की ओर बढ़ी तो राहुल ने संजय को पीछे से चाकू मार दिया. उन्होंने बताया कि सोमानी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार है. यह भी पढ़ें : तेलंगाना में टाइफाइड के लिए पानी पुरी जिम्मेदार
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि राहुल कुछ समय पहले संजय सोमानी की किराने की दुकान पर काम करता था. दोनों के बीच लेन देन को लेकर कोई विवाद हो सकता है लेकिन वास्तविक कारणों का पता आरोपी को गिरफ्तार के बाद चल सकेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

