खेल की खबरें | किरण जार्ज और आकर्षि कश्यप ने राष्ट्रीय रैंकिंग खिताब जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केरल के किरण जार्ज और छत्तीसगढ़ की शीर्ष वरीय आकर्षि कश्यप ने बुधवार को यहां अखिल भारतीय सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमश: पुरूष और महिला एकल खिताब अपने नाम किये।

चेन्नई, 22 दिसंबर केरल के किरण जार्ज और छत्तीसगढ़ की शीर्ष वरीय आकर्षि कश्यप ने बुधवार को यहां अखिल भारतीय सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमश: पुरूष और महिला एकल खिताब अपने नाम किये।

पुरूष एकल वर्ग के फाइनल में किरण ने अनुभवी शुभंकर डे को 39 मिनट में 21-17, 21-12 से शिकस्त दी जबकि महिलाओं का एकल वर्ग का मुकाबला भी एकतरफा रहा जिसमें आकर्षि ने कर्नाटक की क्वालीफायर तान्या हेमंत को 21-15 21-12 से पराजित किया।

राष्ट्रीय चैम्पियन और महिला युगल की शीर्ष वरीय शिखा गौतम और अश्विनी भट्ट की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश की श्रुति मिश्रा और शैलजा शुक्ला को 21-14, 21-16 से हराया।

वहीं मिश्रित युगल के फाइनल में रोहन कपूर और संजना संतोष ने एस सुंजीत और गौरीकृष्णा टीआर को 21-18, 21-16 से पराजित किया।

पुरूषों के युगल में हरिहरन अमसाकरूणान और रूबेन कुमार आर ने रविकृष्णा पीएस और शंकरप्रसाद उदयकुमार को 22-20, 19-21, 21-18 से हराकर खिताब जीता।

टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 10 लाख रूपये की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\