देश की खबरें | किरण बेदी ने सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाई : आम आदमी पार्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल किरण बेदी पर चेन्नई में उनकी पुस्तक के विमोचन के दौरान सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

चंडीगढ़, 14 जून आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल किरण बेदी पर चेन्नई में उनकी पुस्तक के विमोचन के दौरान सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को सोमवार को अपनी पुस्तक ‘फीयरलेस गवर्नेंस’ के विमोचन कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर सिखों को लेकर ‘‘12 बजे’’ संबंधी व्यंग्य करते देखा जा सकता है।

आप के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने बेदी की टिप्पणी की निंदा की।

सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जब मुगल भारत को लूटकर और बहन, बेटियों को अगवा कर ले जा रहे होते थे, तब सिख ही उनसे डटकर लड़ते थे और बहन बेटियों की रक्षा करते थे। 12 बजे था मुगलों पर हमला करने का समय। ये है 12 बजे का इतिहास।

उन्होंने कहा, ‘‘शर्म आनी चाहिए भाजपा के छोटी सोच वाले नेताओं को जो सम्मान देने के बजाय सिखों का मजाक उड़ाते हैं।’’

पार्टी की ओर से जारी बयान में जरनैल सिंह ने बेदी पर सिख समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया।

आप नेता ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि पंजाब से ताल्लुक रखने वाली किरण बेदी ने जानबूझकर सिखों का मजाक उड़ाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी