विदेश की खबरें | किम जोंग-उन ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई स्थगति की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्योंगयांग की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के केन्द्रीय सैन्य आयोग की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उत्तर कोरिया के सैन्य नेताओं द्वारा लाई गई दक्षिण के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजनाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
प्योंगयांग की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के केन्द्रीय सैन्य आयोग की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उत्तर कोरिया के सैन्य नेताओं द्वारा लाई गई दक्षिण के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजनाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
केसीएनए ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी कि यह निर्णय क्यों लिया गया।
उधर दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय के प्रवक्ता, योह संग-की ने कहा कि वह उत्तर कोरिया की रिपोर्ट पर करीबी नजर रख रहे हैं। हालांकि इस संबंध में उन्होंने भी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
‘फार ईस्टर्न स्टडीज’ के सियोल संस्थान के विशेषज्ञ किम डोंग-यूब ने कहा कि ऐसा हो सकता है कि उत्तर कोरिया अब दक्षिण कोरियाई की तरफ से किसी कार्रवाई का इंतजार कर रहा हो और यह अपने दुश्मन के प्रति नरम रुख बरतने की बजाय खुद को मजबूत करने का एक तरीका हो।
यह भी पढ़े | Earthquake in Mexico: मेक्सिको में 7.4 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 5 लोगों की मौत, दीवार ढहने से गई जान.
किम दक्षिण कोरिया के पूर्व सैन्य अधिकारी हैं, जिन्होंने अंतर-कोरियाई सैन्य वार्ता में भाग लिया था।
उन्होंने कहा , ‘‘ यह स्पष्ट है कि उत्तर कोरिया ने कहा है कि उसने सैन्य कार्रवाई स्थगित की है, रद्द नहीं।’’
गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने पर उत्तर कोरिया ने अंतर-कोरियाई सहयोग स्थलों पर सैनिकों को भेजने, गार्ड चौकियों का निर्माण करने और दक्षिण कोरिया के साथ लगती सीमा पर सैन्य अभ्यास शुरू करने की बात कही थी। दोनों देशों के बीच 2018 में हुए समझौते में ये सभी कदम प्रतिबंधित थे। उत्तर कोरिया के इन कदमों से 2018 का समझौता अमान्य हो जाएगा जिसमें कहा गया था कि दोनों ही देश एक-दूसरे के खिलाफ कोई भी शत्रुतापूर्ण गतिविधि नहीं करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2020 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

