विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया में किम जोंग उन ने महामारी से मुकाबले के लिए सतर्कता बरतने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस चेतावनी के बावजूद किम ने फिर से दावा किया है कि उत्तर कोरिया में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं है । कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया है कि बृहस्पतिवार को पार्टी की बैठक में उन्होंने कहा कि दुनिया में स्वास्थ्य का संकट पैदा होने के बावजूद देश ने संक्रमण के खतरे को रोक रखा है ।

इस चेतावनी के बावजूद किम ने फिर से दावा किया है कि उत्तर कोरिया में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं है । कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया है कि बृहस्पतिवार को पार्टी की बैठक में उन्होंने कहा कि दुनिया में स्वास्थ्य का संकट पैदा होने के बावजूद देश ने संक्रमण के खतरे को रोक रखा है ।

उत्तर कोरिया भले ही दावा कर रहा है कि वहां पर संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं की कमजोर आधारभूत संरचना तथा चीन से नजदीकी को देखते हुए दूसरे देशों को उसके इस दावे पर भरोसा नहीं है ।

यह भी पढ़े | Worldwide Covid-19 Pandemic Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 1.08 करोड़ के पार, मृतकों की संख्या 5,20 लाख से अधिक.

कोरोना वायरस से बचाव के लिए उत्तर कोरिया ने इस साल की शुरुआत में सीमा पर सभी तरह के यातायात को बंद कर दिया। पर्यटकों के आने पर पाबंदी लगा दी गयी और किसी भी तरह के लक्षण पाए जाने पर लोगों को पृथक तौर पर रखा जाने लगा ।

विशेषज्ञों का कहना है कि देश में स्वत: ही लगाए गए लॉकडाउन का अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है । परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रमों की वजह से देश पहले से ही अमेरिकी पाबंदी का सामना कर रहा है ।

यह भी पढ़े | चीन ने भारतीय उत्पादों के खिलाफ नहीं उठाया कोई प्रतिबंधात्मक और भेदभावपूर्ण कदम.

केसीएनए के मुताबिक, वर्कर्स पार्टी के पोलित ब्यूरो की बैठक के दौरान किम ने बिना कोई ढिलाई के, अधिकतम सतर्कता बरतने पर जोर दिया क्योंकि पड़ोसी देशों में संक्रमण फैलता जा रहा है ।

एजेंसी ने कहा कि किम ने अधिकारियों को ढिलाई और संक्रमण रोकने के लिए आपातकालीन नियमों के उल्लंघन को लेकर फटकार लगायी और आगाह किया कि महामारी से लड़ने के उपायों में जरा से ढिलाई से बड़ा संकट पैदा हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\