देश की खबरें | बिहार में 24 घंटे के भीतर चार जगहों पर 9 लोगों की हत्याएं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर चार घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पूर्णिया/नालंदा (बिहार), सात जुलाई बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर चार घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ये हत्याएं पूर्णिया, नालंदा, मुजफ्फरपुर और पटना जिलों में हुईं।
पूर्णिया जिले में जादू-टोना करने के संदेह में ग्रामीणों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी और उनके शवों को आग लगा दी।
नालंदा जिले में आपस में पड़ोसी दो परिवारों के बच्चों के बीच विवाद के बाद हिंसा में 22 वर्षीय एक युवती और एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मुजफ्फरपुर में एक कनिष्ठ अभियंता की उसके परिवार के सामने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और पटना में 50 वर्षीय कारोबारी को गोली मार दी गई।
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच से पता चला है कि पूर्णिया के टेटमा गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की जादू-टोना करने के संदेह में हत्या की गई।
पुलिस ने बताया कि हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
पूर्णिया के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) प्रमोद कुमार मंडल ने ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘शुरूआती जांच से पता चलता है कि टेटमा गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की पहले जादू-टोना करने के संदेह में हत्या कर दी गई। ऐसा लगता होता है कि आरोपियों ने इसके बाद उनके शवों को झाड़ियों में जला दिया। घटना रविवार रात को हुई।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

