देश की खबरें | पुलिस मुठभेड़ के बाद अपहृत महिला मुक्त करायी गयी, अपहरणकर्ता घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय विशाल पांडे ने बताया कि बीती रात को नॉलेज पार्क के थानाध्यक्ष वरुण पंवार अपनी पुलिस टीम के साथ हिंडन नदी के पुस्ता पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बजे के करीब एक ऑटोरिक्शा सफीपुर गांव के सर्विस रोड से आया और पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो, चालक ने ऑटो रिक्शा नहीं रोका।

यह भी पढ़े | Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के चलते हार्बर लाइन सेवा बाधित होने के साथ कई इलाकों में भरा पानी, पुलिस की तरफ से अनुरोध, बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकलें लोग.

उन्होंने बताया कि ऑटो रिक्शा से एक महिला की चिल्लाने की आवाज आने पर पुलिस ने उसका पीछा किया गया तथा कुछ दूरी पर जाकर बदमाश स्वयं को पुलिस से घिरा देखकर ऑटो छोड़कर भागने लगे। फिर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई गोली चलाई बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

यह भी पढ़े | Heavy Rain In Mumbai: मौसम विभाग के तेज बारिश की चेतावनी के बाद, CM उद्धव ठाकरे ने अधिकारीयों के साथ की बैठक, कहा सतर्क रहें.

उन्होंने बताया कि बदमाशों की पहचान बिजनौर जनपद के निवासी नदीम और गौतम बुद्ध नगर निवासी इमरान के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग महिलाओं को सवारी के रूप में ऑटो रिक्शा में बैठाते हैं तथा उन्हें बंधक बनाकर जबरन सुनसान जगह पर ले जाते हैं। और उनके साथ बलात्कार करते हैं।

उन्होंने बताया कि ऑटो में बंधक महिला को पुलिस ने मुक्त कराके उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि युवती ने पुलिस को बताया है कि दोनों बदमाशों ने हथियार के बल पर डरा धमका कर उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया है।

उन्होंने बताया कि युवती की डॉक्टरी परीक्षण के बाद इस बात की पुष्टि होगी। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार, घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा तथा कारतूस आदि बरामद किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\