देश की खबरें | अगवा की गई बलिया की किशोरी से दिल्ली-मुंबई में दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र की एक किशोरी को कथित रूप से अगवा करने के बाद एक युवक द्वारा उसे दिल्ली और मुंबई ले जाकर करीब दो महीने तक उससे बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बलिया (उप्र), 24 जनवरी बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र की एक किशोरी को कथित रूप से अगवा करने के बाद एक युवक द्वारा उसे दिल्ली और मुंबई ले जाकर करीब दो महीने तक उससे बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिव नारायण वैस ने मंगलवार को बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी को एक युवक विशाल गुप्ता (21) ने गत 26 नवंबर को उसके गांव से अगवा कर लिया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर नगरा थाना में विशाल गुप्ता के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को सोमवार को नगरा थाना क्षेत्र के एक स्थान से बरामद कर लिया तथा किशोरी के बयान के आधार पर प्राथमिकी में बलात्‍कार और पॉक्‍सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपी विशाल गुप्ता को मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार किशोरी ने बयान दिया है कि गांव से अगवा करने के बाद विशाल उसे दिल्ली-मुंबई ले गया तथा उससे करीब दो माह तक बलात्कार किया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\