एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | किआ ने स्थानीय रूप से विनिर्मित इलेक्ट्रिक वाहन ‘कैरेंस क्लेविस’ उतारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता कंपनी किआ इंडिया ने देश में अपने इलेक्ट्रिक वाहन खंड का विस्तार करते हुए अपनी स्थानीय रूप से निर्मित पहली कार ‘कैरेंस क्लेविस ईवी’ मंगलवार को पेश की।

जरुरी जानकारी | किआ ने स्थानीय रूप से विनिर्मित इलेक्ट्रिक वाहन ‘कैरेंस क्लेविस’ उतारा

नयी दिल्ली, 15 जुलाई वाहन विनिर्माता कंपनी किआ इंडिया ने देश में अपने इलेक्ट्रिक वाहन खंड का विस्तार करते हुए अपनी स्थानीय रूप से निर्मित पहली कार ‘कैरेंस क्लेविस ईवी’ मंगलवार को पेश की।

कंपनी इस मॉडल का उत्पादन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित विनिर्माण संयंत्र में कर रही है।

किआ पहले से ही देश में दो आयातित इलेक्ट्रिक वाहन ईवी6 और ईवी9 बेच रही है।

किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ग्वांगु ली ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ साल में हमने एक मजबूत वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड तैयार किया है और उस विशेषज्ञता को भारत में लाने पर हमें गर्व है। ‘कैरेंस क्लेविस ईवी’ इस यात्रा में अगले कदम का प्रतिनिधित्व करती है।’’

‘कैरेंस क्लेविस ईवी’ दो बैटरी विकल्पों 42 किलोवाट और 51.4 किलोवाट के साथ आती है। इसकी शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये से 24.49 लाख रुपये तक है।

ली ने कहा कि किआ ‘कैरेंस क्लेविस ईवी’ को एक ऐसे देश के लिए सोच-समझकर बनाया गया है जो महत्वाकांक्षा एवं एकजुटता के साथ आगे बढ़ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).