जरुरी जानकारी | किआ इंडिया की बिक्री मई में 69 प्रतिशत बढ़कर 18,718 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता किआ इंडिया की बिक्री मई में सालाना आधार पर 69 प्रतिशत बढ़कर 18,718 इकाई रही।

नयी दिल्ली, एक जून वाहन विनिर्माता किआ इंडिया की बिक्री मई में सालाना आधार पर 69 प्रतिशत बढ़कर 18,718 इकाई रही।

मई, 2021 में कोविड महामारी की दूसरी लहर के बीच कंपनी ने डीलरों को 11,050 वाहन भेजे थे।

किआ इंडिया ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कंपनी की कुल बिक्री में सोनेट मॉडल की हिस्सेदारी सबसे अधिक 7,899 इकाई रही। इसके बाद सेल्टोस, कैरेंस और कार्निवल की बिक्री क्रमश: 5,953, 4,612 और 239 इकाई रही।

बयान में कहा गया कि कंपनी ने पिछले महीने शोरूम में रखने को डीलरों को 15 ईवी6 वाहन भेजे।

कंपनी ने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी में सुधार के साथ 2022 के शुरुआती पांच महीनों में उसने 97,796 वाहन बेचे।

वाहन विनिर्माता ने कहा कि मई, 2022 में घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 4.5 लाख इकाई पर पहुंच गई। जबकि सोनेट पेश किये जाने के बाद से इसने 1.5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

कंपनी ने देशभर में चुनिंदा डीलरों के माध्यम से 26 मई, 2022 से इलेक्ट्रिक वाहन ईवी6 के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\