जरुरी जानकारी | किआ इंडिया की बिक्री जून में 60 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 24,024 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता किआ इंडिया की जून, 2022 में मासिक थोक बिक्री 60 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड 24,024 इकाई पर पहुंच गई।

नयी दिल्ली, एक जुलाई वाहन विनिर्माता किआ इंडिया की जून, 2022 में मासिक थोक बिक्री 60 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड 24,024 इकाई पर पहुंच गई।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। वाहन विनिर्माता ने जून, 2021 में डीलर के पास 15,015 वाहन भेजे।

कंपनी ने कहा कि उसने 2022 के पहले छह महीनों में घरेलू बाजार में 1,21,808 इकाइयों को भेजकर एक लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

जून माह में किआ की कुल बिक्री में सेल्टोस और कैरेंस क्रमशः 8,388 और 7,895 इकाइयों की बिक्री के साथ शीर्ष योगदानकर्ता बने रहे।

सोनेट और कार्निवल ने बिक्री क्रमशः 7,455 और 285 इकाई रही।

कंपनी ने कहा, "भारत के ग्राहकों से हमें जो साथ मिला है, वह देश में किआ की मजबूत नींव का परिणाम है।"

किआ इंडिया के उपाध्यक्ष और बिक्री एवं विपणन प्रमुख हरदीप सिंह बरार ने बयान में कहा,"वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधाओं के बावजूद हम अभी भी रिकॉर्ड समय में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की दिशा में कार्यरत हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज