जरुरी जानकारी | किआ इंडिया की बिक्री अप्रैल में 18 प्रतिशत बढ़कर 19,019 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कंपनी किआ इंडिया की बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 19,019 इकाई हो गई। कंपनी में सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो मई वाहन कंपनी किआ इंडिया की बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 19,019 इकाई हो गई। कंपनी में सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने अप्रैल, 2021 में डीलरों को 16,111 वाहनों की आपूर्ति की थी।

किआ की कुल बिक्री में सेल्टोस मॉडल की हिस्सेदारी सबसे अधिक 7,506 इकाई की रही। वहीं सोनेट और कार्निवल की बिक्री क्रमशः 5,404 और 355 इकाई रही। फरवरी के मध्य में पेश कैरेंस की बिक्री 5,754 इकाई रही।

किआ इंडिया के उपाध्यक्ष और बिक्री एवं विपणन प्रमुख हरदीप सिंह बरार ने बयान में कहा, ‘’किआ इंडिया ने 2022 में हर महीने औसतन 20,000 इकाइयों की बिक्री की है और यह हमारे लिए एक अच्छा साल रहा है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी को अपने वाहनों की भारी मांग मिल रही है। कंपनी वाहनों की आपूर्ति और प्रतीक्षा समय को कम करने के लिए उत्पादन को महत्तम करने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू