देश की खबरें | खट्टर को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं, इस्तीफा दें: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने हरियाणा के नूंह में एक पुलिस अधिकारी की खनन माफिया द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने की घटना की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई कांग्रेस ने हरियाणा के नूंह में एक पुलिस अधिकारी की खनन माफिया द्वारा कथित तौर पर हत्या किए जाने की घटना की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

पार्टी ने यह भी कहा कि उच्च न्यायालय की निगरानी में इस घटना की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में कहा, ‘‘कांग्रेस हरियाणा के नूंह में अवैध खनन माफिया द्वारा हरियाणा पुलिस के एक डीएसपी सुरेन्द्र सिंह की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करती है और दोषियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करती है। हमारी संवेदनाएं सुरेन्द्र सिंह के परिवार के साथ हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकाल के दौरान हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। सरकारी संरक्षण में फल-फूल रहे अवैध खनन माफियाओं की हिम्मत अब इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने डीएसपी पर डंपर चढ़ाकर हत्या कर दी।’’

रमेश ने दावा किया, ‘‘यह शर्मनाक घटना हरियाणा में पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का एक और ज्वलंत उदाहरण है, जहां अपराधी सरेआम तांडव कर रहे हैं और प्रदेश की जनता उन अपराधियों के खौफ के साए में जीने को मजबूर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और इस पूरे मामले की उच्च न्यायालय की देखरेख में स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। इस शर्मनाक घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है और उन्हें अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘यमुनानगर में यमुना पर पुल बना खुली लूट से लेकर भिवानी में नाजायज़ खनन और नूंह तक खनन माफिया का “बेख़ौफ़ जंगलराज” क़ायम है। भाजपा-जजपा सरकार और खनन माफिया की सांठगांठ साफ़ है। प्रदेश के खजाने व खनिज संपदा की लूट निरंतर जारी है।’’

उन्होंने मांग की, ‘‘डीएसपी की हत्या की हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या न्यायधीश के द्वारा न्यायिक जांच हो। 30 दिन में माफिया-सफ़ेदपोशों की मिलीभगत बेनक़ाब हो। केवल छुटभैये कारिंदे नहीं, असली खनन माफिया की गिरफ्तारी हो! डीएसपी के परिवार को 5 करोड़ का मुआवज़ा व नौकरी मिले।’’

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘‘जब कोई सरकार भ्रष्ट और अकर्मण्य हो जाए तब अपराधियों में कानून का भय पूरी तरह समाप्त हो जाता है। हरियाणा में 6 विधायकों को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद आज डीएसपी स्तर के अफ़सर की खुले आम हत्या! प्रदेश में कानून बनाने वाले विधायक व कानून की रक्षा करने वाली पुलिस दोनों ही सुरक्षित नहीं।’’

गौरतलब कि अवैध पत्थर खनन की जांच कर रहे तावड़ू के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुरेंद्र सिंह की नूहं में कथित तौर पर एक ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई।

वहीं, घटना के कुछ घंटों बाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह डीएसपी को कुचलने वाले ट्रक का चालक है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\