देश की खबरें | खट्टर ने सभी उपायुक्तों को बाढ़ नियंत्रण योजनाओं पर काम तेज करने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के सभी उपायुक्तों को बाढ़ नियंत्रण के लिए जारी अल्पकालिक योजनाओं पर काम तेज करने का निर्देश दिया है।

जियो

चंडीगढ़, पांच जून हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के सभी उपायुक्तों को बाढ़ नियंत्रण के लिए जारी अल्पकालिक योजनाओं पर काम तेज करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से परियोजना स्थलों का दौरा करने का निर्देश दिया कि ये परियोजनाएं मानसून के मौसम की शुरुआत से पहले अच्छी तरह से पूरी हो जाए।

यह भी पढ़े | आत्मनिर्भर भारत अभियान: लोकल से ग्लोबल- वाराणसी के लंगड़ा आम हुए खास.

उपायुक्तों के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करते हुए, उन्होंने निर्देश दिया कि योजनाओं और अन्य बाढ़ नियंत्रण उपायों पर काम 20 जून तक पूरा हो जाना चाहिए, जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के नालों से गाद निकालना शामिल है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि खट्टर ने बृहस्पतिवार को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बाढ़ की तैयारियों की समीक्षा के लिए सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए।

यह भी पढ़े | भारतीय वैज्ञानिकों के शोध को WHO ने दी मान्यता, हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के प्रयोग की अनुमति.

उन्होंने अपने-अपने जिलों में चल रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों की प्रगति के बारे में उनकी प्रतिक्रिया ली।

वर्तमान में, राज्य के विभिन्न जिलों में 132.25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 143 अल्पकालिक योजनाओं पर काम चल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\