विदेश की खबरें | रूस के हमले से थर्रा उठा खारकीव, जेलेंस्की ने ‘निर्विवाद आतंक’ करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सूर्योदय के कुछ ही समय बाद, एक रूसी सैन्य हमले में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के केंद्र पर हमला किया गया जिससे प्रतीकात्मक सोवियत-युग के क्षेत्रीय प्रशासन भवन को बुरी तरह नुकसान पहुंचा।

सूर्योदय के कुछ ही समय बाद, एक रूसी सैन्य हमले में यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर के केंद्र पर हमला किया गया जिससे प्रतीकात्मक सोवियत-युग के क्षेत्रीय प्रशासन भवन को बुरी तरह नुकसान पहुंचा।

क्लोज-सर्किट टेलीविजन फुटेज में इमारत के सामने सड़क पर आग का एक गोला दिखाई दिया जहां कुछ कार धुएं से बाहर निकलती दिखीं।

इस संबंध में एक आपात सेवा अधिकारी ने कहा कि कम से कम छह लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं और कम से कम 20 अन्य लोग घायल हुए हैं।

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि किस प्रकार के हथियार का इस्तेमाल किया गया या कितने लोग मारे गए, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि दर्जनों लोग हताहत हुए हैं।

ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो में लगभग 15 लाख की आबादी वाले रणनीतिक खारकीव में क्षेत्र के सोवियत-युग के प्रशासनिक भवनों और आवासीय क्षेत्रों में विस्फोट होते दिखाई दिए।

इस बीच खारकीव में आज हुए एक हमले की चपेट में आने से कर्नाटक निवासी एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से किसी भारतीय की मौत का यह पहला मामला है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने खारकीव के मुख्य चौराहे पर हुए हमले को "निर्विवाद आतंक" करार दिया और इसे युद्ध अपराध कहा। उन्होंने कहा, "कोई भी माफ नहीं करेगा। यह हमला एक युद्ध अपराध है। कोई नहीं भूलेगा ... यह रूसी संघ का राज्य आतंकवाद है।"

जेलेंस्की ने आज यूरोपीय संघ की संसद से एक भावनात्मक अपील में कहा कि यूक्रेन "यूरोप का समान सदस्य बनने के लिए भी" लड़ रहा है।

उन्होंने कहा, "मेरा मानना ​​​​है कि आज हम हर किसी को दिखा रहे हैं कि हम क्या हैं ... हमने साबित कर दिया है कि कम से कम, हम आपके जैसे ही हैं।"

इसके साथ ही रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के और करीब पहुंच गई है तथा करीब 40 मील के काफिले में रूस के टैंक और अन्य सैन्य वाहन कूच कर रहे हैं।

क्रेमलिन के कठिन आर्थिक प्रतिबंधों के चलते अलग-थलग पड़ने के बीच रूसी सैनिक युद्ध के छठे दिन यूक्रेन के दो सबसे बड़े शहरों की ओर बढ़ गए। रूस के इस हमले ने 21वीं सदी की विश्व व्यवस्था को झकझोर दिया है।

शहरों पर हमले के अलावा, ऐसी खबरें सामने आई हैं कि मॉस्को ने आबादी वाले तीन क्षेत्रों पर क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया है।

क्रेमलिन ने मंगलवार को इस बात से इनकार किया कि उसने इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया है और फिर से जोर देकर कहा है कि उसके बलों ने केवल सैन्य ठिकानों पर हमला किया। हालांकि, घरों, स्कूलों और अस्पतालों पर बमबारी की कई तस्वीरें सामने आई हैं।

इस बीच, पूरे यूक्रेन में अनेक लोगों ने एक और रात आश्रयों, तहखानों या गलियारों में बिताई।

वहीं, युद्ध को रोकने के लिए चल रही वार्ता केवल आगे के दौर की वार्ता पर सहमति बनने के साथ ही समाप्त हो गई है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि बमबारी में वृद्धि केवल उन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से की गई है।

उन्होंने सोमवार को देर रात जारी वीडियो संदेश में कहा, ‘‘रूस इन आसान तरीकों से (यूक्रेन पर) दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।’’

जेलेंस्की ने हालांकि दिन में दोनों पक्ष के बीच हुई लंबी वार्ता की जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने कहा कि कीव कोई रियायत देने को तैयार नहीं है, वह भी तब जब एक ओर रॉकेट और तोप से हमले किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि छह दिन से जारी युद्ध से रूस अलग-थलग पड़ता जा रहा है जबकि यूक्रेन से भी उसे अप्रत्याशित रूप से प्रतिरोध का सामना करना पड़ा रहा है। घरेलू स्तर पर रूस को आर्थिक रूप से भी झटका लगा है।

बेलारूस की सीमा पर सोमवार को जब रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता हो रही थी तभी कीव में धमाके सुनाई दे रहे थे और रूसी सैनिक 30 लाख की आबादी वाली यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे थे।

मैक्सर टेक्नोलॉजी द्वारा उपलब्ध कराई गई उपग्रह तस्वीरों के मुताबिक बख्तरबंद गाड़ियों, टैंक, तोप और अन्य सहायक वाहनों का काफिला शहर से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है और इसकी लंबाई करीब 40 मील है।

जेलेंस्की ने कहा कि रूसियों के लिए कीव ‘‘मुख्य लक्ष्य’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘वे हमारे देश की राष्ट्रीयता को खंडित करना चाहते हैं और इसलिए राजधानी लगातार खतरे में है।’’

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े और करीब 15 लाख आबादी वाले शहर खारकीव से आए वीडियो में दिख रहा है कि रिहायशी इलाकों में बमबारी हो रही है। जोरदार धमाकों से लगातार अपार्टमेंट इमारतों में कंपन हो रहा है और आसमान में आग तथा धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।

युद्धग्रस्त यूक्रेन के अन्य शहरों और कस्बों में भी लड़ाई चल रही है। जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी अरेस्टोविच ने बताया कि रणनीतिक रूप से अहम और अजोव सागर के किनारे स्थित बंदरगाह शहर मारियुपोल की स्थिति ‘अधर में’ है। पूर्वी शहर समी के तेल डिपो पर बमबारी की भी खबर है।

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के मुख्य अभियोजक ने कहा है कि वह जांच शुरू करने की योजना बना रहा है और संघर्ष की निगरानी कर रहा है।

क्षेत्रीय प्रशासन प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि सिटी सेंटर में प्रशासन मुख्यालय भी रूसी गोलाबारी की चपेट में आ गया है।

यूक्रेन के अधिकारियों ने रविवार को खारकीव और कीव के बीच ओख्तिरका शहर में एक सैन्य अड्डे पर हमले का विवरण और तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि कुछ स्थानीय निवासियों के साथ 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें