एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | खरीफ बुवाई का रकबा चल रहा है नौ प्रतिशत ऊपर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मानसून की सामान्य से अच्छी पगति से वर्तमान सत्र में अभी तक खरीफ की फसलों की बुवाई का रकबा एक साल पहले इसी अवधि से नौ प्रतिशत बढ़कर 1,062.93 लाख हैक्टेयर हो गया है। कृषि मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | खरीफ बुवाई का रकबा चल रहा है नौ प्रतिशत ऊपर

नयी दिल्ली, 21 अगस्त मानसून की सामान्य से अच्छी पगति से वर्तमान सत्र में अभी तक खरीफ की फसलों की बुवाई का रकबा एक साल पहले इसी अवधि से नौ प्रतिशत बढ़कर 1,062.93 लाख हैक्टेयर हो गया है। कृषि मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इक्कीस अगस्त की स्थिति के अनुसार, कुल 1,062.93 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों को बोया गया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह रकबा 979.15 लाख हेक्टेयर था।

यह भी पढ़े | SP Balasubrahmanyam Health Update: अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे एस.पी. बालासुब्रमण्यम की हालत नाजुक.

एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘आज की तारीख तक खरीफ फसलों की बुवाई के रकबे में वृद्धि पर कोविड-19 का कोई दुष्प्रभाव नहीं है।’’

धान बुवाई का रकबा पिछले साल के 338.65 लाख हेक्टेयर से 12 प्रतिशत बढ़कर 378.32 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है।

यह भी पढ़े | Puducherry Fire: कोकोनट हार्बर के पास नाव निर्माण कारखाने में लगी आग, 8 फायर टेंडर मौके पर मौजूद.

दलहन बुवाई का रकबा पिछले साल के 124.15 लाख हेक्टेयर के मुकाबले सात प्रतिशत बढ़कर 132.56 लाख हेक्टेयर हो गया है।

मोटे अनाज का रकबा पहले के 166.80 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 174.06 लाख हेक्टेयर ,तिलहन 167.53 लाख हेक्टेयर क्षेत्र से बढ़कर 191.14 लाख हेक्टेयर है।

गन्ने की बुवाई का रकबा मामूली वृद्धि के साथ 52.19 लाख हेक्टेयर हो गया जो पिछले साल इस समय तक 51.62 लाख हेक्टेयर था।

कपास की बुवाई का रकबा 3.36 प्रतिशत बढ़कर 127.69 लाख हेक्टेयर हो गया जो 123.54 लाख हेक्टेयर था।

जूट और मेस्टा की बुवाई का रकबा भी अभी तक मामूली वृद्धि के साथ 6.97 लाख हेक्टेयर क्षेत्र हो गया जो साल भर पहले 6.86 लाख हेक्टेयर था।

बयान में कहा गया है कि 20 अगस्त की स्थिति के अनुसार देश में 663 मिमी बारिश हुई है जो 628.3 मिमी की सामान्य बारिश के मुकाबले छह प्रतिशत अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2020 11:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).