देश की खबरें | खरगोन प्रशासन ने बदला फैसला, सोमवार को कर्फ्यू में दी नौ घंटे की ढील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के हिंसा प्रभावित खरगोन शहर में प्रशासन ने अपने पिछले निर्णय को बदलते हुए सोमवार को नौ घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील देने की घोषणा की है। गत 10 अप्रैल को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा होने के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

भोपाल / खरगोन, दो मई मध्य प्रदेश के हिंसा प्रभावित खरगोन शहर में प्रशासन ने अपने पिछले निर्णय को बदलते हुए सोमवार को नौ घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील देने की घोषणा की है। गत 10 अप्रैल को रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा होने के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

अधिकारी ने कहा कि इससे पहले प्रशासन ने दो और तीन मई को 24 घंटे कर्फ्यू लागू रहने तथा इसमें कोई ढील नहीं देने की घोषणा करते हुए खरगोन निवासियों को घर पर ईद-उल-फितर और अक्षय तृतीया का त्योहार मनाने के लिए कहा था।

लेकिन इंदौर के संभाग आयुक्त पवन शर्मा और पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता रविवार रात को खरगोन पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें बाद कर्फ्यू में ढील नहीं देने का फैसला बदल दिया गया।

खरगोन में अस्थायी रुप से तैनात विशेष सशस्त्र बल के कमांडेंट अंकित जायसवाल ने रविवार देर रात को संवाददाताओं से कहा कि शहर में सोमवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नौ घंटे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है । जबकि मंगलवार को 24 घंटे कर्फ्यू लागू करने के फैसले पर लोगों से सलाह मशविरा कर समीक्षा की जा रही है।

मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह रमजान की समाप्ति पर ईद-उल-फितर देश भर में मंगलवार को मनाया जाएगा।

दस अप्रैल को हुई हिंसा के बाद खरगोन में कर्फ्यू लगा दिया गया था।14 अप्रैल से स्थानीय प्रशासन प्रतिदिन कुछ घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दे रहा है।

कर्फ्यू में ढील की अवधि के दौरान दूध, सब्जी, दवाइयों की दुकानें खोलने की अनुमति है लेकिन धार्मिक स्थलों को बंद रखने को कहा गया है

आदेश में कहा गया है कि कर्फ्यू में ढील के दौरान यात्री बसों को चलने की अनुमति होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\