एजेंसी न्यूज

मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी की असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की नवगठित असम इकाई के नेताओं के साथ शुक्रवार को बैठक की जिसमें संगठन को मजबूत बनाने तथा विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई.

मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी की असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
Credit-(X,ANI )

नयी दिल्ली, 30 मई : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की नवगठित असम इकाई के नेताओं के साथ शुक्रवार को बैठक की जिसमें संगठन को मजबूत बनाने तथा विधानसभा चुनाव की तैयारियों तथा आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई. पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह और कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई. असम में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित है. विधानसभा चुनाव में करीब एक साल बाकी है. पिछले सोमवार को लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. यह भी पढ़ें : PM Modi Visit Kanpur: कानपुर जनसभा में पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हजारों लोग, मेट्रो लाइन मिलने पर जताई खुशी

असम विधानसभा के सदस्य जाकिर हुसैन सिकदर, पूर्व विधायक रोजलीना तिर्की और प्रदीप सरकार को पार्टी की असम इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. कांग्रेस ने गोगोई को यह जिम्मेदारी उस वक्त सौंपी है, जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा एवं भाजपा उनपर उनकी पत्नी के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ से कथित संबंध तथा कांग्रेस सांसद के ‘‘पाकिस्तान दौरे’’ को लेकर लगातार हमला कर रही है. आरोपों को खारिज करते हुए गोगोई ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाया था

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).