PM Modi Visit Kanpur: कानपुर जनसभा में पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हजारों लोग, मेट्रो लाइन मिलने पर जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर में 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान वह विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. उन्हें सुनने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोग सभास्थल पर पहुंच गए हैं. समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए लोगों ने नई मेट्रो लाइन मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त की.
कानपुर, 30 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर में 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान वह विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. उन्हें सुनने के लिए बहुत बड़ी संख्या में लोग सभास्थल पर पहुंच गए हैं. समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए लोगों ने नई मेट्रो लाइन मिलने पर अपनी खुशी व्यक्त की.
सभा स्थल पर पहुंची एक महिला अध्यापिका अर्चना मिश्रा ने कहा, "मैं पीएम मोदी के स्वागत के लिए सभा स्थल पर मौजूद हूं. भीषण गर्मी होने के बावजूद यहां पर लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है. सभी बहुत खुश हैं. उनकी एक झलक पाने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मैं एक सरकारी अध्यापिका हूं और हमें विभाग की तरफ से यहां भेजा गया है. 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से वह हमारे सच्चे नायक बन गए हैं." यह भी पढ़ें : VIDEO: PM मोदी ने बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से की मुलाकात, IPL में चमका समस्तीपुर का सितारा
रतन सिंह ने बताया, "पीएम मोदी की रैली का कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री देश के मान-सम्मान की रक्षा करते हैं. उनके नेतृत्व में जो 'ऑपरेशन सिंदूर' हुआ है, वह बहुत ही सफल रहा है. देश का विकास और अच्छा कार्य हो रहा है. मेट्रो की सौगात बहुत अच्छी बात है, लोगों को आवागमन के लिए एक नया साधन मिलेगा."
धीरज ने बताया, "प्रधानमंत्री मोदी की जहां पर भी सभा होती है, मैं जाता हूं. कानपुर के अलावा अन्य जिलों में भी सभा हो, तो वहां पर भी जाता हूं. पीएम मोदी देश के लिए बहुत अच्छे काम कर रहे हैं. 'सर्जिकल स्ट्राइक' और 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से उन्होंने देश का मान बढ़ाया है. कानपुर के लिए सबसे अच्छी बात है कि यहां पर मेट्रो की नई लाइन शुरू होने वाली है, इससे आम जनता को राहत मिलेगी."
पीएम मोदी कानपुर चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान से 47,573 करोड़ की 15 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा शहरवासियों को पुलों और सड़कों की भी सौगात मिलेगी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. इस भव्य आयोजन के माध्यम से सरकार शहर को विश्व स्तरीय सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करेगी.एम
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

