देश की खबरें | खरगे, राहुल एक दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी असम के एक दिवसीय दौरे पर बुधवार सुबह गुवाहाटी पहुंचे।
गुवाहाटी, 16 जुलाई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी असम के एक दिवसीय दौरे पर बुधवार सुबह गुवाहाटी पहुंचे।
अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले गौरव गोगोई के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद यह पार्टी के शीर्ष नेताओं का पहला दौरा है।
खरगे और गांधी का लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पार्टी के राज्य नेतृत्व ने स्वागत किया और पारंपरिक असमिया स्कार्फ 'गामोसा' पहनाकर उनका अभिवादन किया।
गांधी हवाई अड्डे पर उनके स्वागत में प्रस्तुति दे रहे बोडो नर्तकों का भी अभिवादन करने के लिए रुके।
दोनों नेता वहां से हवाई अड्डे के पास एक होटल की ओर रवाना हुए। खरगे और गांधी होटल में राज्य कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ चर्चा करेंगे। खरगे और गांधी वहां राज्य कांग्रेस पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों से भी बातचीत करेंगे।
कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ वे जनजातीय समुदाय के लोगों और उत्पीड़न, विस्थापन के खतरे और अन्य प्रकार की प्रताड़ना का सामना कर रहे लोगों से भी मुलाकात करेंगे।’’
इसके बाद दोनों नेता गुवाहाटी से लगभग 40 किलोमीटर दूर चायगांव में एक बैठक में भाग लेंगे, जहां वे पार्टी के मंडल और ब्लॉक अध्यक्षों से बातचीत करेंगे। शाम को उनका गुवाहाटी से प्रस्थान का कार्यक्रम है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

