देश की खबरें | खरगे और राहुल को हिंदुओं व देश के साथ किए गए अन्याय के लिए महाकुम्भ जाना चाहिए: शिवसेना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाकुम्भ के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के स्नान पर टिप्पणी से हिंदुओं की भावनाओं का अपमान किया है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
मुंबई, 28 जनवरी शिवसेना ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाकुम्भ के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के स्नान पर टिप्पणी से हिंदुओं की भावनाओं का अपमान किया है और इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
पार्टी ने यह भी सुझाव दिया कि खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदू समुदाय और पूरे देश के साथ ‘जो गलत किया है’, उसके लिए माफी मांगने के लिए महाकुम्भ जाएं।
पार्टी प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा, “शिवसेना मांग करती है कि खरगे न केवल (केंद्रीय) गृह मंत्री (अमित शाह) पर बल्कि लाखों हिंदुओं की आस्था पर भी अपने जुबानी हमलों के लिए देश से बिना शर्त माफी मांगें।”
उन्होंने कहा, “ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां कर कांग्रेस पार्टी दुनिया भर के अरबों हिंदुओं के धार्मिक मूल्यों का मजाक उड़ा रही है। मेरा सुझाव है कि खरगे और राहुल गांधी महाकुम्भ में आकर हिंदू समुदाय और पूरे देश के साथ की गई गलतियों के लिए माफी मांगें।”
शाइना ने कहा कि उन्हें (राहुल और खरगे को) अतीत के दाग धोने चाहिए, जिसमें भ्रष्टाचार, आतंकवाद, वंशवादी राजनीति, दिल्ली और पंजाब में विफलताएं शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें (राहुल और खरगे को) अपने देश को छह दशकों से गरीब बनाए रखने में अपनी भूमिका को स्वीकार करना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)