'केजीएफ' के निर्माताओं ने अपनी अगली फिल्म 'बघीरा' पर काम शुरू किया
यश अभिनीत 'केजीएफ' श्रृंखला की फिल्मों के निर्माता 'होम्बले फिल्म्स' ने शुक्रवार को अपनी अगली कन्नड़ एक्शन फिल्म 'बघीरा' की शूटिंग शुरू करने की घोषणा की.
मुंबई, 20 मई : यश अभिनीत 'केजीएफ' श्रृंखला की फिल्मों के निर्माता 'होम्बले फिल्म्स' ने शुक्रवार को अपनी अगली कन्नड़ एक्शन फिल्म 'बघीरा' की शूटिंग शुरू करने की घोषणा की. 'बघीरा' की पटकथा ‘केजीएफ’ के निर्देशक प्रशांत नील ने लिखी है और इसके निर्देशन का जिम्मा डॉ. सूरी संभाल रहे हैं.
‘बघीरा’ में फिल्म ‘उग्राम’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले श्री मुरली मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. निर्माताओं ने क्लैप बोर्ड की एक तस्वीर के साथ अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की. यह भी पढ़ें : Karishma Tanna ने सेक्सी अंडरगारमेंट्स में पोस्ट की बेहद Hot Photos, इंटरनेट पर हुई Viral
ट्वीट में लिखा था, "बघीरा का मुहूर्त." फिल्म के ज्यादातर हिस्से कर्नाटक और हैदराबाद में फिल्माए जाएंगे. निर्माताओं ने दिसंबर 2020 में मुरली के जन्मदिन के अवसर पर ‘बघीरा’ के पोस्टर से पर्दा उठाया था. यह फिल्म सिनेनाघरों में अगले साल दस्तक देगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

