एजेंसी न्यूज

Kerala Shocker: रेस्तरां में खाना खाने के बाद कथित भोजन विषाक्तता से बीमार हुई महिला की मौत

केरल में त्रिशूर जिले के एक रेस्तरां में खाना खाने के बाद कथित तौर पर भोजन विषाक्तता के कारण बीमार हुई एक महिला की मंगलवार को तड़के मौत हो गई.

Kerala Shocker: रेस्तरां में खाना खाने के बाद कथित भोजन विषाक्तता से बीमार हुई महिला की मौत
(Photo : X)

त्रिशूर (केरल), 28 मई : केरल में त्रिशूर जिले के एक रेस्तरां में खाना खाने के बाद कथित तौर पर भोजन विषाक्तता के कारण बीमार हुई एक महिला की मंगलवार को तड़के मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पेरिंजनम की रहने वाली उसाइबा (50) की मंगलवार तड़के मौत हो गई.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मून्नूपीडिका के पास पेरिंजनम में स्थित रेस्तरां में शनिवार को खाना खाने के बाद कई लोगों को भोजन विषाक्तता की शिकायत हुई और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया गया. अधिकारियों को ऐसा संदेह है कि 'कुझिमंथी' नामक व्यंजन के साथ परोसे गए मेयोनीज का सेवन करने से भोजन विषाक्तता हुई. यह भी पढ़ें : Noida-NCR Heat Wave: नोएडा-एनसीआर में हीट वेव का जबरदस्त असर, ओपीडी पहुंचने वाले मरीजों में इजाफा

कुझिमंथी यमनी व्यंजन की तरह होता है और इसमें स्वादिष्ट चावल और मांस होता है. यह केरल के अधिकतर मांसाहारी रेस्तरां में बेचा जाता है. कैपामंगलम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद अधिकारियों ने भोजनालय को सील कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).