देश की खबरें | केरल: महिला पार्षद ने नगर पालिका परिषद की बैठक में खुद पर ‘हमले’ का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोझिकोड की फेरोके नगर पालिका की एक महिला पार्षद ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद की बैठक में उनपर ‘हमला’ करने के साथ उन्हें ‘सार्वजनिक रूप से अपमानित’ किया गया।

कोझिकोड (केरल), 12 नवंबर कोझिकोड की फेरोके नगर पालिका की एक महिला पार्षद ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद की बैठक में उनपर ‘हमला’ करने के साथ उन्हें ‘सार्वजनिक रूप से अपमानित’ किया गया।

यह बैठक 11 नवंबर को हुई थी। टेलीविजन चैनलों ने मंगलवार को इस घटना का एक कथित वीडियो दिखाया। इसके बाद जनाक्रोश फैल गया।

इस कथित वीडियो में नजर आ रहा है कि हाल में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के घटक इंडियन मुस्लिम लीग में शामिल हुईं वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की पार्षद शानुबिया नियास को कुछ महिला पार्षद कथित रूप से दूसरे दल में चले जाने को लेकर घसीट रही हैं और उनके साथ धक्का-मुक्का कर रही हैं।

इस वीडियो में दिख रहा है कि ये महिला पार्षद नियास को जूतों की माला भी पहनाने का प्रयास कर रही हैं तथा कुछ अन्य पार्षद नियास को बचाने के लिए बीच-बचाव कर रहे हैं।

नियास ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए एलडीएफ की महिला पार्षदों पर उनपर हमला करने और आपत्तिजनक नारे लगाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ हाल में मेरे घर पर हमला किया गया। मैं जहां कहीं जाती हूं, वे अपमानजनक टिप्पणियां कर मेरा अपमान करते हैं। यूडीएफ में शामिल होने के बाद सोमवार को मेरी नगर पालिका परिषद की पहली बैठक थी और मैं क्रूर हमले एवं सार्वजनिक अपमान का शिकार हुई।’’

उन्होंने दावा किया कि उनके घर पर हुए हमले के बारे में दो सप्ताह पहले शिकायत दर्ज कराने के बावजूद ‘पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।’

नियास ने कहा कि वैसे तो यूडीएफ पार्षदों ने सोमवार की घटना के दौरान उन्हें बचाया लेकिन वह इस हमले के बारे में अबतक पुलिस से संपर्क नहीं कर पायी हैं।

हालांकि, फेरोके पुलिस ने कहा कि परिषद की बैठक के दौरान हुई कथित हमले की घटना के सिलसिले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी। बस थोड़ी बहुत कहासुनी हुई थी।’’

वाम पार्षदों ने अब तक इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\