देश की खबरें | केरल : केएसआरटीसी बस की हेडलाइट तोड़ने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोट्टायम जिले के कोडिमथा में मंगलवार को संदिग्ध रोड रेज की घटना में राज्य परिवहन की एक बस की हेडलाइट तोड़ने के आरोप में 26 वर्षीय युवती को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोट्टायम (केरल), 22 नवंबर कोट्टायम जिले के कोडिमथा में मंगलवार को संदिग्ध रोड रेज की घटना में राज्य परिवहन की एक बस की हेडलाइट तोड़ने के आरोप में 26 वर्षीय युवती को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

चिंगवनम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह गैर-जमानती अपराध है।

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी)ने महिला के परिवार द्वारा दिए गए मुआवजे को स्वीकार करके मामले को निपटाने से इनकार कर दिया जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

मंगलवार को महिला ने बस की हेडलाइट कथित तौर पर तोड़ दी थी।

पुलिस को संदेह है कि बस ने पहले महिला के वाहन को ओवरटेक करते वक्त उसकी कार के पीछे के शीशे को नुकसान पहुंचाया। उसने बताया कि कार महिला के ससुर की है जो पोनकुन्नम में रहते हैं।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब महिला अपनी एक रिश्तेदार के साथ यात्रा कर रही थी।

उसने बताया कि केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस तिरुवनंतपुरम से मलप्पुरम जा रही थी।

केएसआरटीसी के चालक ने दावा किया कि उसने कार के शीशे में खरोंच आने के बाद बस रोक दी थी, लेकिन महिला कार से निकली और बस की हेडलाइट को नुकसान पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज