देश की खबरें | केरल में आज रात से मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समुद्री जीवन की रक्षा और मछली पकड़ने की टिकाऊ विधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत केरल के तट पर नौ जून की मध्यरात्रि से 52-दिन तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध रहेगा।

तिरुवनंतपुरम, नौ जून समुद्री जीवन की रक्षा और मछली पकड़ने की टिकाऊ विधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत केरल के तट पर नौ जून की मध्यरात्रि से 52-दिन तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध रहेगा।

यह प्रतिबंध 31 जुलाई की मध्यरात्रि तक लागू रहेगा, जिसका उद्देश्य मॉनसून के दौरान मछलियों के भंडार को फिर से बढ़ने का समय देना है।

छोटी नौकाओं का उपयोग करने वाले पारंपरिक मछुआरों को अब मछली पकड़ने की अनुमति होगी, जबकि बड़ी मशीनी नौकाओं को तट पर ही रहना होगा।

राज्य के मत्स्य पालन मंत्री साजी चेरियन ने कहा कि प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राज्य सरकार इन नौकाओं पर कार्यरत श्रमिकों को मुफ्त राशन प्रदान करेगी और 15 मई से सभी तटीय जिलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने हाल में एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि प्रतिबंध के दौरान समुद्री बचाव और गश्त कार्यों के लिए नौ तटीय जिलों में 19 निजी नौकाओं को काम पर रखा गया है। विणिंगम, वाइपिन और बेपोर मत्स्य पालन केंद्रों पर तीन समुद्री एंबुलेंस भी तैयार हालत में रखी गयी हैं।

चेरियन ने कहा कि गोवा में राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान में प्रशिक्षण पूरा करने वाले 76 युवा मछुआरों को नौ तटीय (समुद्री) जिलों में समुद्री सुरक्षा कर्मियों के रूप में तैनात किया जाएगा।

अधिकारियों ने प्रतिबंध से पहले सभी अन्य राज्यों की नौकाओं को केरल के जल क्षेत्र से बाहर जाने का निर्देश दिया है।

सरकार ने समुद्र में जाने वाले मछुआरों को आईडी कार्ड साथ रखने और लाइफ जैकेट पहनने का निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार