देश की खबरें | केरल: शादी का झूठा वादा कर महिला से बलात्कार करने के आरोप में व्लॉगर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया के जरिये हुई दोस्ती के बाद एक युवती से शादी का झूठा वादा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को बेंगलुरु से एक व्लॉगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मलप्पुरम (केरल), एक मार्च सोशल मीडिया के जरिये हुई दोस्ती के बाद एक युवती से शादी का झूठा वादा कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को बेंगलुरु से एक व्लॉगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जुनैद के रूप में हुई है और वह मलप्पुरम का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, जुनैद मलाप्पुरम और आसपास के इलाकों के विभिन्न होटल में करीब दो साल से युवती का कथित तौर पर यौन शोषण कर रहा था।

उसने बताया कि आरोपी ने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें भी लीं और उसे धमकाने के लिए इसका इस्तेमाल किया।

पीड़िता की शिकायत के बाद मलप्पुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का पता लगाया। पुलिस ने कहा कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए विदेश भागने की फिराक में था।

पुलिस टीम ने बेंगलुरु हवाई अड्डे के पास से आरोपी को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\