देश की खबरें | केरल : सबरीमला तीर्थयात्रियों को ले जा रही कार की चपेट में आने से दो बुजुर्गों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक कार की चपेट में आने से सोमवार को यहां पेरुर्कडा के पास सुबह की सैर के लिए निकले दो बुजुर्ग व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
तिरुवनंतपुरम, चार दिसंबर आंध्र प्रदेश से सबरीमाला तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक कार की चपेट में आने से सोमवार को यहां पेरुर्कडा के पास सुबह की सैर के लिए निकले दो बुजुर्ग व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दोनों बुजुर्ग मित्र पैदल घर लौट रहे थे और संभवत उन्होंने पीछे से आ रही कार को नहीं देखा।
उसने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई।
पुलिस ने बताया कि सबरीमाला तीर्थयात्री यहां श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर के दर्शन के बाद अपने गृह राज्य लौट रहे थे। उसने बताया कि कार में एक बच्चे सहित पांच लोग सवार थे।
पुलिस के मुताबिक, कार की टक्कर के बाद 69 वर्षीय दोनों बुजुर्ग सड़क पर कई मीटर दूर जा गिरे। उसने बताया कि जब तक वहां मौजूद लोग उनके पास पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
दुर्घटना में कार में सवार बच्चा भी घायल हो गया तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2023 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

