देश की खबरें | केरल : व्यक्ति ने अपनी पूर्व मंगेतर के भाई की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोल्लम जिले में सगाई तोड़े जाने से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व मंगेतर के 22 वर्षीय भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कोल्लम, 18 मार्च केरल के कोल्लम जिले में सगाई तोड़े जाने से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व मंगेतर के 22 वर्षीय भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी तेजस राज ने पीड़ित फेबिन जॉर्ज गोमज पर सोमवार रात को कथित तौर पर हमला किया। उसने बताया कि कुछ घंटों बाद, राज का शव कडप्पाक्कडा में रेल पटरी पर मिला और संदेह है कि उसने आत्महत्या की है।
पुलिस के मुताबिक राज नकाब पहनकर पीड़ित के घर आया और वह अपने साथ हमले के लिए चाकू और पेट्रोल भी लाया था ।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हम यह जांच कर रहे हैं कि वह पेट्रोल कहा से लेकर आया था। नकाब अपराध स्थल पर मिला है।’’
स्थानीय लोगों का मानना है कि राज ने घटना को अंजाम पीड़ित की बहन द्वारा सगाई तोड़े जाने से आक्रोशित होकर उठाया है। कोल्लम जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमे इन आशंकाओं की जांच के दौरान पृष्टि करने की जरूरत है।’’
पुलिस ने बताया कि राज ने जिस कार का इस्तेमाल अपराध स्थल तक जाने के लिए किया, वह रेल पटरी के नजदीक मिली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)