देश की खबरें | केरल सेक्स रैकेट: मुख्य आरोपी एक मामले में दोषी पाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोट्टायम की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को 25 साल पहले एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और उसे बेचने के एक मामले के एक मुख्य आरोपी को दोषी पाया।

कोट्टायम, 11 फरवरी केरल के कोट्टायम की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को 25 साल पहले एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और उसे बेचने के एक मामले के एक मुख्य आरोपी को दोषी पाया।

अतिरिक्त जिला सत्र अदालत शुक्रवार को सजा की सुनाएगी।

मुकदमे के दौरान मुख्य आरोपी सुरेश फरार हो गया था और चार वर्ष बाद उसे 2019 में केरल पुलिस की अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसने ही लड़की को देह व्यापार में धकेला था।

1996 में हुई इस घटना के तुरंत बाद सुरेश फरार हो गया था लेकिन उसने 2014 में अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था । उस समय मामले के अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया था।

अदालत ने सुरेश को उसके खिलाफ दर्ज कई मामलों में भगोड़ा घोषित किया था।

तिरुवनंतपुरम के पास वितुरा की रहने वाली लड़की के साथ नवंबर 1995 से मई 1996 के बीच कई लोगों ने बलात्कार किया था। उसे एक व्यक्ति ने नौकरी की पेशकश करके कथित तौर पर जाल में फंसाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल