कोच्चि, 22 फरवरी केरल में शनिवार को समाप्त हुए दो दिवसीय निवेशक सम्मेलन में 1.53 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए अभिरुचि पत्र (ईओआई) प्राप्त हुए।
उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा कि 370 से अधिक कंपनियों से अभिरुचि पत्र (ईओआई) प्राप्त हुए हैं।
राजीव ने कहा, “केरल को निवेश के अनुकूल राज्य बनाने के लिए एकजुट केरल की यह एक नई शुरुआत है।”
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में 5,000 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
करीब 1,53,905.67 करोड़ रुपये के अभिरुचि पत्र की घोषणा करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य केवल यथार्थवादी निवेश प्रस्तावों की तलाश में है।
रुचि पत्र के लिए डैशबोर्ड आधारित फास्ट-ट्रैक तंत्र बनाया जाएगा और लगातार प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। मंत्री ने कहा कि एक विशेष टोल-फ्री नंबर और ईमेल पता भी दिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY