एजेंसी न्यूज

Kerala: केरल के मलप्पुरम में 14 वर्षीय लड़की को मादक पदार्थ देकर बलात्कार, दो गिरफ्तार

यहां एक किशोरी को इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाने के बाद कथित तौर सात लोगों ने उसका बलात्कार किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरोपियों में से दो व्यक्तियों ने 14 वर्षीय पीड़िता को कथित तौर पर गांजा जैसा मादक पदार्थ दिया और उसके बाद उसका बलात्कार किया. पुलिस ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है.

Kerala: केरल के मलप्पुरम में 14 वर्षीय लड़की को मादक पदार्थ देकर बलात्कार, दो गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

मलप्पुरम (केरल), 24 फरवरी. यहां एक किशोरी को इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाने के बाद कथित तौर सात लोगों ने उसका बलात्कार किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरोपियों में से दो व्यक्तियों ने 14 वर्षीय पीड़िता को कथित तौर पर गांजा जैसा मादक पदार्थ दिया और उसके बाद उसका बलात्कार किया. पुलिस ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है.

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपने एक रिश्तेदार को 10 दिन पहले घटना के बारे में बताया जिसके बाद मामला प्रकाश में आया. लड़की अपनी मां, भाई और दादा दादी के साथ रहती है तथा उसके पिता विदेश में काम करते हैं. पुलिस ने कहा कि जिला चाइल्डलाइन द्वारा जानकारी मिलने के बाद 17 फरवरी को मामला दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें-जबलपुर: चॉकलेट लेने दुकान में गई पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार, नाबालिग आरोपी हिरासत में

पुलिस के अनुसार, लड़की अपनी मां के फोन में पिछले आठ महीने से इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी, इंस्टाग्राम पर पीड़िता के दोस्त बने थे. पुलिस ने कहा कि आरोपियों की उम्र 19-24 साल के बीच है. उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता और पाक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2021 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).