एजेंसी न्यूज

जबलपुर: चॉकलेट लेने दुकान में गई पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार, नाबालिग आरोपी हिरासत में

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से 16 वर्षीय लड़के द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. यह घटना शनिवार को जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर एक गांव में हुई.

जबलपुर: चॉकलेट लेने दुकान में गई पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार, नाबालिग आरोपी हिरासत में
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

जबलपुर (मप्र), 21 फरवरी: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से 16 वर्षीय लड़के द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. यह घटना शनिवार को जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर एक गांव में हुई. कुंडम पुलिस थाना प्रभारी प्रताप मरकाम ने रविवार को बताया कि पीड़ित बच्ची अपनी मां से पैसे लेकर शनिवार दोपहर घर के सामने स्थित दुकान से चॉकलेट लेने गई थी. इस दौरान, सामान बेच रहा आरोपी बच्ची को अकेला देखकर उसे दुकान के अंदर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया.

उन्होंने कहा कि बहुत देर होने के बाद भी बच्ची नहीं लौटी तो मां उसकी तलाश में घर से निकली. रास्ते में बच्ची मिली तो उसने घटना के संबंध में अपनी मां को जानकारी दी. इसके बाद परिजनों से इस मामले की शिकायत की. मरकान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है.

उन्होंने बताया कि बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. बच्ची की स्थिति में सुधार है और वह बात कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).