देश की खबरें | केरल : जल-मल शोधन संयंत्र के निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोझिकोड में अविक्कल थोडु के पास प्रस्तावित जल-मल शोधन संयंत्र निर्माण के खिलाफ स्थानीय लोगों का चल रहा प्रदर्शन शनिवार को हिंसक हो गया।
कोझिकोड (केरल), दो जुलाई केरल के कोझिकोड में अविक्कल थोडु के पास प्रस्तावित जल-मल शोधन संयंत्र निर्माण के खिलाफ स्थानीय लोगों का चल रहा प्रदर्शन शनिवार को हिंसक हो गया।
प्रदर्शनकारियों द्वारा अवरोधकों को तोड़े जाने और सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
निगम कार्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित वेल्लायिल के अविक्कल थोडु तटीय इलाके के निवासी करीब एक साल पहले प्रशासन द्वारा संयंत्र निर्माण के लिए स्थल की पहचान करने के बाद से ही इसका विरोध कर रहे हैं।
यहां के निवासियों में अधिकतर मछुआरे हैं, जिन्होंने सोमवार सुबह ठेकेदार को संयंत्र का निर्माण शुरू करने से रोक दिया।
प्रदर्शनकारियों ने जल-मल जल शोधन संयंत्र विरोधी समिति के बैनर तले नडाक्कावु पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया।
केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ पहले ही प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर चुका है।
कांग्रेस नेता और कोझिकोड से सांसद एम.के.राघवन ने सुलह वार्ता का प्रस्ताव किया था जिसे अधिकारियों ने अस्वीकार कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)