केरल पुलिस ने दो आरएसएस कार्यकर्ताओं को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया
केरल पुलिस ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी दर्ज की. उन्हें रविवार रात अलप्पुझा के पास मन्नाचेरी से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने यह जानकारी दी.
अलप्पुझा, 26 अप्रैल : केरल पुलिस ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी दर्ज की. उन्हें रविवार रात अलप्पुझा के पास मन्नाचेरी से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने आरएसएस के दो कार्यकर्ताओं सुमेश उर्फ बिट्टू और श्रीनाथ की गिरफ्तारी दर्ज की है.
उन्होंने बताया कि सुमेश और श्रीनाथ के पास से हथियार बरामद किए गए हैं और उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : अदालत ने गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी को एटीएस की हिरासत में भेजा
पुलिस ने ‘पीटीआई-’ से कहा, “स्थानीय एसडीपीआई पार्षद और उनके दोस्त ने शिकायत दी है कि आरएसएस के इन कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया था. इस शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.”
Tags
संबंधित खबरें
‘उद्धव ठाकरे से बड़े हिंदू हैं सलमान खान’: RSS के कार्यक्रम में शामिल होने पर नितेश राणे का तीखा हमला (Watch Video)
Who Is Shimjitha Mustafa? कौन हैं शिमजिथा मुस्तफा? केरल के कोझिकोड में पुरुष की आत्महत्या के बाद वायरल बस छेड़छाड़ वीडियो की महिला लापता
Ayodhya Flag Hoisting: राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह में सपने, संघर्ष और बलिदान आज हुए सार्थक- मोहन भागवत
'आरएसएस को गुरु दक्षिणा से मिलता है धन', मोहन भागवत ने बताई संघ के सफर की कहानी
\