एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल उच्च न्यायालय 'अरीकोम्बन' के स्थानांतरण के फैसले की समीक्षा पर बुधवार को सुनवाई करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय पलक्कड़ जिले में स्थित ‘परम्बिकुलम बाघ अभयारण्य’ में चावल खाने वाले हाथी ‘अरीकोम्बन’ को स्थानांतरित करने के अपने फैसले की समीक्षा के अनुरोध वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई कर सकता है।

देश की खबरें | केरल उच्च न्यायालय 'अरीकोम्बन' के स्थानांतरण के फैसले की समीक्षा पर बुधवार को सुनवाई करेगी

कोच्चि, 12 अप्रैल केरल उच्च न्यायालय पलक्कड़ जिले में स्थित ‘परम्बिकुलम बाघ अभयारण्य’ में चावल खाने वाले हाथी ‘अरीकोम्बन’ को स्थानांतरित करने के अपने फैसले की समीक्षा के अनुरोध वाली याचिका पर बुधवार को सुनवाई कर सकता है।

नेनमारा विधानसभा क्षेत्र से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक के बाबू की याचिका में कहा गया है कि उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों की समिति (सीओई) ने इलाके के स्थानीय लोगों पर इसके प्रभाव का आकलन किए बिना हाथी को परम्बिकुलम अभयारण्य में स्थानांतिरत करने का सुझाव दिया।

गौरतलब है कि उच्च न्यायालय ने पांच अप्रैल को हाथी को पलक्कड़ स्थित ‘परम्बिकुलम बाघ अभयारण्य’ में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।

अदालत का यह आदेश दो पशु अधिकार समूहों, ‘पीपुल फॉर एनिमल्स’ (पीएफए), त्रिवेंद्रम चैप्टर और ‘वॉकिंग आई फाउंडेशन फॉर एनिमल एडवोकेसी’ की जनहित याचिका पर आया था।

हालांकि, अभयारण्य के आस-पास रहने वाले लोग इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।

विधायक ने अपनी याचिका में अदालत के पांच अप्रैल के आदेश को रद्द करने की अपील करते हुए कहा है कि स्थानीय लोग हाथियों और अन्य जंगली जानवरों के हमलों के कारण खौफ में रहते हैं, ऐसे में यदि अरीकोम्बन’ को वहां स्थानांतरित किया जाता है, तो उनकी मुसीबतें और बढ़ जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).