देश की खबरें | केरल उच्च न्यायालय ने हत्या के प्रयास मामले में फैजल की दोषसिद्धि और सजा को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल की दोषसिद्धि को यह कहते हुए निलंबित कर दिया कि ऐसा नहीं करने पर उनकी रिक्त सीट के लिए फिर से चुनाव होंगे जिससे सरकार और जनता पर भारी वित्तीय बोझ पड़ेगा।

कोच्चि, 25 जनवरी केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल की दोषसिद्धि को यह कहते हुए निलंबित कर दिया कि ऐसा नहीं करने पर उनकी रिक्त सीट के लिए फिर से चुनाव होंगे जिससे सरकार और जनता पर भारी वित्तीय बोझ पड़ेगा।

उच्च न्यायालय ने कहा कि अभियुक्त फैजल की दोषसिद्धि को निलंबित नहीं करने का नतीजा ‘‘न केवल उनके (फैजल) बल्कि राष्ट्र के लिए भी कठोर होगा।’’

न्यायालय ने कहा कि राजनीति में शुचिता जरूरी है और राजनीति से अपराधीकरण को खत्म करना हर लोकतंत्र की अनिवार्य आवश्यकता है। न्यायालय ने कहा, ‘‘सामाजिक हित तथा राजनीति और चुनाव में शुचिता की आवश्यकता में संतुलन बैठाना होगा।’’

लक्षद्वीप की एक अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में 11 जनवरी को फैजल समेत चार लोगों को 10 साल कैद की सजा सुनाई थी।

लोकसभा सचिवालय द्वारा 13 जनवरी को जारी एक अधिसूचना के अनुसार फैजल 11 जनवरी से लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये गये थे।

उच्च न्यायालय के फैसले से लक्षद्वीप लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्धारित उपचुनाव प्रभावित होने की संभावना है।

न्यायालय ने कहा कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अगले आम चुनाव वर्ष 2024 में होने वाले हैं और यदि लक्षद्वीप के निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव फैजल की दोषसिद्धि और उन्हें अयोग्य ठहराये जाने के कारण तुरंत होने है तो इससे ‘‘सरकार और जनता पर भारी वित्तीय बोझ पड़ेगा।’’

न्यायालय ने कहा कि चुनाव के लिए भारी खर्च करने के बाद भी, निर्वाचित उम्मीदवार का कार्यकाल केवल 15 महीने से कम की अवधि का होगा।

लक्षद्वीप प्रशासन की ओर से पक्ष रख रहे भारत के उप सॉलिसिटर जनरल (डीएसजीआई) मनु एस ने उच्च न्यायालय के आदेश की पुष्टि की। यह आदेश लक्षद्वीप की सत्र अदालत द्वारा सुनाई गयी सजा के खिलाफ फैजल और तीन अन्य की संयुक्त याचिका पर आया है।

केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप ने दोषियों को सुनाई गयी सजा को निलंबित करने का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें राहत देने से न्यायिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास डिगेगा।

उसने यह भी कहा कि फैजल और उनके भाई ने जो अपराध किया है, उसने इस द्वीपीय क्षेत्र के समाज को स्तब्ध कर दिया है जहां बहुत कम अपराध होते हैं। फैजल के भाई एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे।

लक्षद्वीप प्रशासन ने कहा था कि इनकी रिहाई से समाज में गलत संदेश जाएगा।

मामले में 37 आरोपी थे। इनमें से दो की मौत हो गयी और उनके खिलाफ मुकदमा बंद कर दिया गया था। शेष 35 आरोपियों में से पूर्व सांसद और उनके भाई समेत चार लोगों को दोषी करार दिया गया तथा 10 साल के कारावास की सजा सुनाई गयी, वहीं बाकी को बरी कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\