देश की खबरें | केरल उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री पर यौन हमला मामले में गवाहों से पूछताछ के लिए और समय दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने एक अभिनेत्री से संबंधित यौन हमला मामले में अभियोजन पक्ष को मामले में सामने आए नए गवाहों से जिरह के लिए मंगलवार को 10 दिन का समय और दे दिया।

कोच्चि, 25 जनवरी केरल उच्च न्यायालय ने एक अभिनेत्री से संबंधित यौन हमला मामले में अभियोजन पक्ष को मामले में सामने आए नए गवाहों से जिरह के लिए मंगलवार को 10 दिन का समय और दे दिया।

न्यायमूर्ति कौसर एडप्पागथ ने गवाहों से जिरह पूरी करने के लिए और समय देने का आग्रह करने वाली अभियोजन पक्ष की याचिका को स्वीकार कर लिया।

इस बीच, अभियोजन पक्ष ने अदालत को सूचित किया कि पांच गवाहों में से तीन से पूछताछ पूरी हो चुकी है।

इससे पहले, 17 जनवरी को उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की अपील को अनुमति दी थी तथा निचली अदालत के उस आदेश को निरस्त कर दिया था जिसमें वर्ष 2017 के अभिनेत्री के यौन उत्पीड़न मामले में कई और गवाहों को बुलाने तथा आरोपियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतियां प्राप्त करने संबंधित सरकार की याचिका को खारिज कर दिया गया था।

निचली अदालत ने 21 दिसंबर को तीन गवाहों को तलब करने की अनुमति दी थी और अन्य को तलब करने के अनुरोध को खारिज कर दिया था।

सत्रह फरवरी, 2017 की रात तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री का कुछ लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर उसकी कार के अंदर दो घंटे तक छेड़छाड़ की थी। आरोपियों ने अभिनेत्री को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के लिए घटना का वीडियो भी बना लिया था।

मामले में दस लोग आरोपी हैं और पुलिस ने शुरुआत में सात लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में आरोपी अभिनेता दिलीप को भी गिरफ्तार किया गया था जिन्हें बाद में जमानत मिल गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\