देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 18,853 नए मामले आए, 153 मौतें हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,853 नए मामले आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से प्रभावित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 25.54 लाख हो गई।
तिरुवनंतपुरम, तीन जून केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,853 नए मामले आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से प्रभावित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 25.54 लाख हो गई।
राज्य में बीमारी से 153 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9,375 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 1.23 लाख नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 15.22 प्रतिशत है।
अब तक 2.01 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।
मलप्पुरम में सबसे अधिक 2,448 मामले आए, इसके बाद कोल्लम में 2,272 और पलक्कड़ में 2,201 मामले आए।
मंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘संक्रमितों में 79 स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं।"
वर्तमान में राज्य में 1.84 लाख लोग उपचाराधीन हैं।
राज्य में हॉट स्पॉट की सूची से छह क्षेत्रों को हटाए जाने से इसकी कुल संख्या 871 रह गई है।
इस बीच, राज्य सरकार ने कहा कि वह संक्रमण दर को कम करने के लिए राज्य में पांच से नौ जून तक अतिरिक्त प्रतिबंध लगाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

